घटना संक्षिप्त विवरण फरियादी पृथ्वी पिता मेरूलाल नायक ने थाना पर उपस्थित होकर सुचना दि की दिनांक 03.04.2022 को अपनी मोटर सायकल हिरो इग्नेटर क्रमाक एमपी 44 एमएल समता चौराहा के पास खड़ी कर अपने परिचित से मिलने गया वापस आकर देखा तो जहा पर मोटर सायकल खड़ी की थी वहां पर नहीं मिली काफी तलाशने पर भी कोई पता नहीं चला कोई अज्ञात बदमाश मेरी मोटर सायकल चुराकर ले गया सूचना पर से नी नीमच केन्ट पर अपराध क्रमाक 246 / 2022 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया इसी प्रकार फरियादी सतीश पिता बंशीदास बैरागी नि . नीमच सिटी ने थाना पर उपस्थित होकर सुचना दि की दिनांक 03.03.2022 को अपनी मोटर सायकल अजाज बाक्सर क्रमांक एमपी 14 एन 1183 लेकर श्याम बाबा का जुलुस देखने अपने परिवार के साथ आया था मैने अपनी मोटर सायकल शोपिंग काम्पलेक्स में खडी की थी जुलुस देखकर वापस आकर देखा तो जहां पर मोटर सायकल खड़ी की थी वहां पर नहीं मिली काफी तलाशने पर भी कोई पता नहीं चला कोई अज्ञात बदमाश चुराकर ले गया सूचना पर से थाना नीमच केन्ट पर अपराध क्रमांक 251/2022 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया । उक्त दोनो घटनाओं तथा शहर में हो रही वाहन चोरी की घटनाओ की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री सुरज कुमार वर्मा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एस.एस. कनेश व नगर पुलिस अधीक्षक श्री राकेश मोहन शुक्ल के निर्देशन में थाना नीमच केण्ट के थाना प्रभारी अजय सारवान के नेतृत्व में थाना नीमच केंट की टीम के द्वारा फरियादी तथा साक्षियों से सभी बिंदुओ पर पुछताछ करते तथा तकनीकी आधार पर जानकारी प्राप्त कर भास्कर पिता सुशील कुमार कणिक उम्र 20 साल नि . अम्बेडकर कालोनी नीमच से पुछताछ करते उसके द्वारा दोनो घटना की मोटर सायकल चुराना स्वीकार करने पर गिर कर आरोपी के कब्जे से उक्त दोनो घटना में चोरी की गई मोटर सायकले बरामद की गई । उक्त सराहनिय कार्य करने में उक्त कार्यवाही में सउनि कैलाश कुमरे , सउनि कैलाश सोलंकी , प्र.आर. नीरज प्रधान , प्र.आर. अजीत सिंह , प्र.आर. आदित्य गोड , आर लक्की शुक्ला , आर मोनवीर सिंह , आर . अंतिम माली , आर . देवीलाल डिगा , आर आजाद शत्रु आदी थाना नीमचकेंट की टीम की सराहनीय भूमिका रही ।