Home Politics समाज में भय नहीं भाईचारे के पक्षधर हैं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाटीदार अजय वलेचा

समाज में भय नहीं भाईचारे के पक्षधर हैं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाटीदार अजय वलेचा

0
समाज में भय नहीं भाईचारे के पक्षधर हैं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाटीदार अजय वलेचा

नीमच शहर के चंद मुस्लिम नेताओं और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को नीमच जिला भाजपा अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार का हनुमान जयंती पर हाथ में तलवार उठाना रास नहीं आया ऐसे विघटनकारी मानसिकता के लोग तिल का ताड़ बना कर शांति प्रिय शहर की फिजा को खराब करना चाहते हैं समाज को बांटने का निरर्थक प्रयास कर रहे हैं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाटीदार समाज में भय नहीं भाईचारे के पक्षधर हैं शस्त्र और शास्त्र सनातन धर्म संस्कृति और गौरवशाली परंपरा के मुख्य मान बिंदु है हमारी पार्टी समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम करती है तोड़ने का नहीं विघटनकारी तत्वों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुखर्जी मंडल नीमच नगर के अध्यक्ष श्री अजय वालेचा ने कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और उनकी पार्टी ने हिंदू समाज की आस्था मान और सम्मान पर हमेशा चोट की है दिग्गी राजा धर्मनिरपेक्षता की चादर ओढ़कर सांप्रदायिकता की टोपी पहनकर मुस्लिम समाज को संघ और भाजपा के विरुद्ध भड़काने का काम करते हैं भाजपा राम और राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर सही दिशा और स्पष्ट नीति के आधार पर चलती है भाजपा युवा नेता श्री अजय वालेचा ने कहा कि भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार संगठन के युवा संस्कारी नेता व सरल सहज मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है जो लोग उनकी छवि को धूमिल करना चाहते हैं समाज के हर वर्ग समुदाय को ऐसे लोगों से सचेत रहना चाहिए श्री वालेचा ने कहा कि तलवार उठाना तो गौरव व अभिमान का प्रतीक है कायर तो वह अराजक तत्व है जो श्रीराम का जयघोष होने पर पत्थर उठाया करते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here