Home Religious अहींसा ज्योत यात्रा का स्वर्ण नगरी आगमन पर किया भव्य स्वागत,नगर में निकाली गई शोभायात्रा

अहींसा ज्योत यात्रा का स्वर्ण नगरी आगमन पर किया भव्य स्वागत,नगर में निकाली गई शोभायात्रा

0
अहींसा ज्योत यात्रा का स्वर्ण नगरी आगमन पर किया भव्य स्वागत,नगर में निकाली गई शोभायात्रा

छोटी सादड़ी। ऐतिहासिक नवपदन ओली आराधना , प्रभु महावीर जन्म कल्याण सह 11 दिवसीय गुरू विश्वरत्न जन्म अद्धशताब्ती महामहोत्सव निमित्ते मालवा प्रांत के श्री संघो को आमंत्रण देने के लिये निकाली जा रहीं “अहींसा ज्योत यात्रा ” शनिवार को को स्वर्ण नगरी के हृदय स्थल गांधी चौराहे पर पहुंची पहुंची।

जहां रथ यात्रा के पहुंचने पर रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। रथयात्रा के प्रभारी एवं नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष त्रिलोक मोदी का भी स्वागत रथ यात्रा के साथ किया गया। रथयात्रा ढोल नगाड़ा डीजे की थाप पर नगर में निकली। रथ यात्रा नरसिंह मंदिर प्रताप चौक सदर बाजार होते हुए आदिनाथ मंदिर पहुंची।

जहां रथ यात्रा में पधारे हुए अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया वहीं रथ यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया। जहां उज्जैन में होने वाले महोत्सव के बारे में जानकारी दी एवं महोत्सव में पधारने हेतु श्री संघ से विनंती की गई और पत्रिका वितरित की गई। इस दौरान अर्ध शताब्दी महोत्सव के बैनर का विमोचन भी किया गया। 

आदिनाथ मंदिर के आराधना भवन में हुए कार्यक्रम में श्रावक श्राविकाओं द्वारा आचार्यश्री नवरत्नसागर सुरीश्वरजी म.सा. एवं आचार्यश्री  विश्वरत्नसागर सुरीश्वरजी म.सा. के जीवन के बारे में प्रकाश भी डाला गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रावक व श्राविका उपस्थित थे। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात सभी को प्रभावना वितरित की गई
जगह-जगह हुआ स्वागत
छोटी सादड़ी नगर में निकली अहिंसा ज्योत रथ यात्रा का जगह जगह पर विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा एवं अक्षत वर्षा से रथ यात्रा का स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here