Home Religious हिजाब इस्लाम का ज़रूरी आदेश है, मुसलमान महिलाएं शरीअत पर अमल करती रहेंगी– मुफ्ती अताउल्लाह कासमी,अदालत का काम धर्म सिखाना नहीं, इंसाफ करना है: ऑल इंडिया इमाम्स काउंसिल

हिजाब इस्लाम का ज़रूरी आदेश है, मुसलमान महिलाएं शरीअत पर अमल करती रहेंगी– मुफ्ती अताउल्लाह कासमी,अदालत का काम धर्म सिखाना नहीं, इंसाफ करना है: ऑल इंडिया इमाम्स काउंसिल

0
हिजाब इस्लाम का ज़रूरी आदेश है, मुसलमान महिलाएं शरीअत पर अमल करती रहेंगी– मुफ्ती अताउल्लाह कासमी,अदालत का काम धर्म सिखाना नहीं, इंसाफ करना है: ऑल इंडिया इमाम्स काउंसिल

भोपाल।कई महीनों से चल रहे हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने फैसला सुना ही दिया, इस फैसले में मुस्लिम छात्राओं को इंसाफ, आजा़दी और संवैधानिक अधिकार देने के बजाय इनके विरुद्ध बात कही गई और हिजाब को इस्लाम का गैर-ज़रूरी आदेश बताया गया।
ऑल इंडिया इमाम्स काउंसिल मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मुफ्ती अताउल्लाह कासमी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जा़हिर करते हुए कहा कि– फैसले में यह कहना कि हिजाब इस्लाम का ज़रूरी हिस्सा नहीं, सरासर गलत और हकीकत को झुठलाना है। हिजाब इस्लाम का एक अनिवार्य और ज़रूरी आदेश है, इसके सुबूत के लिए कुरआन और सुन्नत में स्पष्ट दलीलें मौजूद हैं। जो अदालत में बहस के दौरान पेश भी की गईं। लेकिन कर्नाटक हाईकोर्ट के जजों ने तमाम दलीलों को रद्द करते हुए वह फैस्ला सुनाया जो संविधान और शरीअत दोनों के खिलाफ है। इस फैसले से हिजाब का विरोध करने वाले असामाजिक तत्वों को कॉलेज में पढ़ने वाली मुस्लिम छात्राओं को परेशान करने का और मौका मिलेगा। और शिक्षण संस्थानों के अलावा दूसरी जगहों पर भी मुस्लिम महिलाओं को परेशान किए जाने का खतरा है। जैसा कि कुछ इलाकों में यह मामला सामने भी आया है। कोर्ट का यह फैसला अन्यायपूर्ण है, बलकि संविधान के खिलाफ है। हिजाब इस्लाम का ज़रूरी आदेश है, मुसलमान महिलाएं शरीअत पर अमल करती रहेंगी। अदालत का काम धर्म सिखाना नहीं, इंसाफ करना है।
प्रदेश अध्यक्ष ने और कहा कि– हिजाब पर्दा न केवल इस्लाम का आदेश और मुसलमानों की परंपरा है, बल्कि दूसरे धर्मों में भी महिलाओं को परदे का आदेश दिया गया है और इस्लाम के अलावा दूसरे धर्मों में भी हिजाब / पर्दे का कॉन्सेप्ट परंपरा पाई जाती है। लिहाजा़ यह फैसला समाज, संविधान और शरीअत तीनों के खिलाफ है। इसलिए हम इस अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक फैसले को रद्द करते हैं।
ऑल इंडिया इमाम्स काउंसिल अदालत से मुतालबा करती है कि वह अपने इस विवादित और संविधान व शरीयत के विरुद्ध दिए गए फैसले पर पूर्ण विचार करते हुए याचिका कर्ताओं को इंसाफ दे। अगर इंसाफ नहीं मिलता है तो ऑल इंडिया इमाम्स काउंसिल अपने डेमोक्रेटिक और संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए पूरे देश में पुरजोर विरोध करेगी।
ऑल इंडिया काउंसिल तमाम इंसाफ-पसंद सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से अपील करती है कि फैसले को रद्द करें और साथ ही हर तरह की मस्लिहत को बाला-ए-ताक रखकर हिजाब के बारे में इस्लाम के नजरिए को दलील के साथ डंके की चोट पर मीडिया और अदालत के सामने पेश करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here