मंदसौर।वायडी नगर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने गो तस्करों पर कार्यवाही का डंडा चलाते हुए 70 गोवंश आज़ाद कराए हैं। एसपी अनुराग सुजानिया के निर्देश पर टीआई जितेन्द्र पाठक के नेतृत्व उनि. सुनिल जाटव चौकी प्रभारी मुल्तानपुरा द्वारा मुखबीर सुचना पर कार्यवाही की गई।
मुखबिर की निशानदेही पर कार्यवाही…
पुलिस ने मुखबीर की निशानदेही पर ट्रक क्रमांक RJ-27-GB-2225 रोक कर ट्रक की तलाशी ली। ट्रक के पिछे बॉडी में दो पार्टीशन थे। जिसमें गौवंशो क्रुरतापूर्वक भरे गए थे। ट्रक में भरे गौवंशो को हमराह फोर्स व पंचान की मदद सें गौशाला पहुँचाया गया। वहीँ तीनो आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रक क्रमांक RJ-27-GB-2225 कीमती 30 लाख को विधिवत जप्त कर गोवंश अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
इनको किया गिरफ्तार-
पुलिस ने गो तस्कर मंगतु उर्फ मुख्तियार पिता शकुर मुल्ला उम्र 40 साल, रफीक पिता नजीर मोहम्मद अरई जाति मुसलमान उम्र 46 साल और आशिक पिता इस्माइल तितरीया उम्र 32 साल को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के खिलाफ बुरहानपुर,राजस्थान में गोवंश तस्करी व पिपलिया मण्डी में लड़ाई झगड़े व गोवंश तस्करी के अपराध पूर्व में भी दर्ज पाए गए हैं। उक्त कार्यवाही में मुल्तान्पुरा चोकी पुलिस टीम की सरहनीय भूमिका रही है।