मंदसौर। मुस्लिम यूथ फाऊंडेशन के सौजन्य से डॉ.फजल सुख सुविधा हॉस्पिटल एवं लाभ मुनि नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से अंजुमन स्कूल,मंदसौर में निःशुल्क सर्व रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जनरल चेकअप, दंत रोग एवं आंखों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की जांच व उपचार कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में सौ से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया । नेत्र परीक्षण मे 23 लोगों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए नेत्र चिकित्सालय भेजा गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मंदसौर शहर कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी मौजूद रहे। अमित सोनी ने कहा की इस तरह के शिविर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर आयोजित करते रहना चाहिए. जिससे क्षेत्रवासियों को अधिक से अधिक स्वास्थ लाभ पहुंच सके। स्वास्थ्य परीक्षण टीम में डॉ. फजल सुख सुविधा हॉस्पिटल से डॉ.जफर अहमद मंसूरी, डॉ. नाजनीन रहमान, मोहम्मद इल्हाम मंसूरी, बुलबुल शर्मा, शिल्पा, निखिल शर्मा व लाभ मुनि नेत्र चिकित्सालय से डॉ. शांतिलाल मकवाना, दीपक दमामी, अजय सिंह वहीँ मुस्लिम यूथ फाउंडेशन से मजहर खान, सोहेल खान, ईशान मेव,मोइन खान,शकील कुरैशी,आरिफ अगवान, लियाकत कुरैशी, समीर पठान, आदिल सब्जीफरोश, जाहिद मंसूरी, आरिफ अंसारी, अकबर खान, विनोद प्रजापत सहित कई समाजसेवी मौजोद रहे।