नीमच।दिनांक 26.02.2022 को पुलिस चैकी नयागाॅव थाना जावद द्वारा जुआ खेलते 02 अलग-अलग मामलों में कुल 06 आरोपी गिरफतार कर 6340/- रू0 नगदी व घोडी दाना ज़प्त किया। नीमच में अवैध जुआ एवं सट्टा करने वाले अपराधियों की धरपकड एवं उनकी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.एस. कनेश एवं नपुअ राकेश मोहन शुक्ल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक राजेशसिंह चैहान के नेतृत्व में चैकी प्रभारी नयागाॅव उ.नि. सुमित मिश्रा की टीम के द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर विक्रम खोर फैक्ट्री के पास जंगल में दो अलग-अलग स्थानों पर घोडी दाने का जुआ खेलते जुआरियों को घेराबंदी कर एक स्थान से 2130 रू0 मय घोडी दाना व 03 आरोपी एवं एक अन्य स्थान से 4210 रू0 मय घोडी दाना व 03 आरोपी को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है ।