Home Politics गौ पुत्र सेना की बैठक राजपूत धर्मशाला भादवा माता में संपन्न, किरण बैरागी बनी महिला इकाई जिला अध्यक्ष

गौ पुत्र सेना की बैठक राजपूत धर्मशाला भादवा माता में संपन्न, किरण बैरागी बनी महिला इकाई जिला अध्यक्ष

0
गौ पुत्र सेना की बैठक राजपूत धर्मशाला भादवा माता में संपन्न, किरण बैरागी बनी महिला इकाई जिला अध्यक्ष

नीमच -: गौ पुत्र सेना प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह जी सिसोदिया के आदेशानुसार दिनाकं 24/2/22 को गौ पुत्र सेना जिला नीमच की बैठक भादवा माता राजपूत धर्मशाला में संपन्न हुई गौ पुत्र सेना नीमच जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह सोनगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का उद्देश्य गौ पुत्र सेना का जिला नीमच में एक ट्रस्ट खोला जा रहा है जिसमें गौशाला का संचालन किया जाएगा ट्रस्ट के समिति का गठन किया गया मनासा तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव बराडिया जागीर में राजूपुरी गोस्वामी नामक व्यक्ति ने सन् 2017 से गौशाला का निजी संचालन कर रहे हैं दानदाताओं के सहयोग से गौशाला चला रहे हैं गौशाला का नाम शांतिनाथ बालाजी गौशाला के नाम से है जो कि सरकारी जमीन में है गांव के ही कुछ लोगों ने मिलकर उस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है यह राजू पुरी गोस्वामी को धमकियां भी मिल रही है कि जमीन खाली कर दें और जो गाय हैं इनको गौशाला में छोड़ दें इनके लिए उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है उन्होंने पूर्व में शिकायत भी की है पर उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है राजू पुरी गोस्वामी का कहना है एक दो महीने पहले जो रहने के लिए वहां पर छोटी सी कुटिया बना रखी है उसमें आग लगा दी थी और उन्होंने यह भी कहा कि मैंने तो सिर्फ सरकारी जमीन पर गौशाला खोल रखी है बाकी लोगों ने कब्जा कर रखा है तो शिकायत करने के बाद भी सरकार इन पर कार्रवाई क्यों नहीं करती गौ पुत्र सेना ने वास्तव में मौके पर जाकर देखा तो सरकारी जमीन पर खेत बना रखे हैं गो पुत्र सेना ने मामले को अपने संज्ञान में लिया वह उचित कार्रवाई करने की मांग भी गोस्वामी जी के साथ में रहकर करने की बात कही कार्यकारिणी का विस्तार भी हुआ जिसमें महिला इकाई जिला अध्यक्ष किरण बैरागी को नियुक्त किया गया
नीमच जिले के तहसील अध्यक्ष रंजीत कुमार नागदा जावद तहसील अध्यक्ष हेजराज सिंह जी पवार जीरन तहसील अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जी राठौड़ नीमच नगर अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी कुलदीप धनगर ग्राम अध्यक्ष बमनबड़ी निरंजन जाटव ग्राम अध्यक्ष गिरदोडा सुरेंद्र सिंह जी चंद्रावत ग्राम अध्यक्ष सेमली चंद्रावत सूरज सिंह राठौड़ जीरन तहसील उपाध्यक्ष सूर्यभान सिंह हाड़ा नीमच तहसील उपाध्यक्ष सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को सभी पदाधिकारियों ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी गण बलवीर सिंह चंद्रावत जिला महासचिव कृष्ण पाल सिंह पवार जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह सोलंकी जिला मीडिया प्रभारी विशाल सिंह जिला कार्यालय प्रभारी नितिन जाटव जिला प्रचारक एवं सभी पदाधिकारी गण एवं गाँव बराडिया जागीर के सभी गौ रक्षक उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here