Home Crime क्रिकेट सट्टे का समाचार लगाने पर पत्रकार को मिली धमकी, एसपी से मिले पत्रकार, सख्त कार्रवाई का मिला आश्वासन

क्रिकेट सट्टे का समाचार लगाने पर पत्रकार को मिली धमकी, एसपी से मिले पत्रकार, सख्त कार्रवाई का मिला आश्वासन

0
क्रिकेट सट्टे का समाचार लगाने पर पत्रकार को मिली धमकी, एसपी से मिले पत्रकार, सख्त कार्रवाई का मिला आश्वासन

नीमच में बुलंद होने लगे हैं, गलत काम करने के बावजूद अब यह पत्रकारों को धमकाने से भी बाज नहीं आ रहे, दरअसल देखने में आ रहा है इन दिनों नीमच शहर में क्रिकेट सट्टे का कारोबार चरम पर है, सट्टे का अवैध व्यापार करने वाले यह लोग बड़ी तेजी से आर्थिक रूप से फल फूल रहे हैं और आज की युवा पीढ़ी का भविष्य खराब करने में लगे हुए हैं नीमच के लगभग हर हिस्से में क्रिकेट सट्टे का कारोबार चलती हुई कारों में या बड़े घरों में चल रहा है। समाज में चल रही बुराइयों के संदर्भ में समाचार प्रदर्शित करना पत्रकारों का, वही समाचारों को संज्ञान में लेकर बुराइयों को दूर करने का काम प्रशासन का है इसी तथ्य को ध्यान में रखकर पत्रकार अफ़ज़ल कुरेशी द्वारा सट्टे के अवैध कारोबार के संदर्भ में लगातार समाचार प्रदर्शित किए जा रहे थे समाचारों में प्रमुखता से नीमच के प्रख्यात सटोरियों मनीष पुस्तक, आंनद आदि के नाम शामिल थे ।
समाचारों से बौखला कर बीते कल शाम करीब 8:20 बजे पत्रकार अफ़ज़ल कुरैशी को 8770048351 नंबर से फोन आया जिसने किसी आनंद नामक सटोरिए का जिक्र समाचार में आइंदा से नहीं करने को लेकर धमकी देना शुरू की तकरीबन 1 मिनट 23 सेकंड की बातचीत में उक्त फोनकर्ता ने तू तड़ाक से बात करते हुए देख लेने की, भविष्य खराब कर देना जैसी धमकियां दी ।
मामले को लेकर आज इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के साथी जिला पुलिस अधीक्षक से मिले जहां नीमच में चल रही सट्टे की गतिविधियों से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए उक्त फोनकर्ता 8770048351 की संपूर्ण कॉल डिटेल निकालने लोकेशन निकालने, गतिविधियों की जानकारी निकालने साथियों के नाम जुटाने व सक्षम धाराओं में प्रकरण दर्ज करने का निवेदन किया जिस पर पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल सहित वरिष्ठ अधिकारी के मार्गदर्शन में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया ।
इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के संरक्षक हरीश अहीर, जिला अध्यक्ष संजय यादव, जिला संयोजक कृष्णा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कमलेश जैन, मीडिया प्रभारी अफजल कुरेशी, वेबसाइट कोऑर्डिनेटर विनोद गोठवाल सहित कार्यकारिणी के विशिष्ट सदस्य जन मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here