नीमच। नीमच सिटी के माधवगंज स्थित दारूल उलूम से इस साल 5 बच्चे क़ुरान हाफिज़ बने हैं। दारूल उलूम गुलशने रसूल द्वारा इस मौके पर अजीमुश्शान जलसे का आयोजन किया जा रहा है। 24 फरवरी 2022 को बाद नमाज़े ईशा ग़रीब नवाज़ कांफ्रेंस व जश्ने दस्तारे हिफ्ज़ कार्यक्रम संपन्न होगा। दारूल उलूम के ज़िम्मेदार हाफिज़ नज़रुल बारी कहते हैं कि वह दारूल उलूम में साल 2012 से बराबर सेवाएं दे रहे हैं। अब तक क़ुल 13 बच्चों ने क़ुरान शरीफ हिफ्ज़ किया है। इस साल यहाँ 20 बच्चे तालीम हासिल कर रहें हैं. जिसमें से हाफ़िज़ मोहम्मद रहबर पिता मोहम्मद शाहिद उम्र 18 साल,हाफ़िज़ मोहम्मद मुकर्रम पिता मोहम्मद बदरुल हक़ उम्र 16 साल,हाफ़िज़ मोहम्मद बिलाल पिता मोहम्मद नज़रुल बारी उम्र 11 वर्ष,हाफ़िज़ मोहम्मद अफ्फान रज़ा पिता अबुल हयात उम्र 13 साल और हाफ़िज़ मोहम्मद अनस रज़ा पिता मोहम्मद अबुल कलाम उम्र 11 साल हाफ़िज़ ए कुरान बने हैं। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में ब-तौर मुख्य मुक़र्रीर इलाहाबाद से आ रहे मुफ़्ती इमाम अख्तर मिस्बाही तक़रीर करेंगे.साथ ही मौलाना ग़ुलाम जिलानी व शहर क़ाज़ी जावद सैयद आक़िल अख्तरुल कादरी मौजूद रहेंगे। वहीँ नीमच ज़िले के सभी मस्जिदों के इमाम इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंगलवार को क़ुरान हिफ्ज़ करने वाले बच्चों का सम्मान समारोह दारूल उलूम में आयोजित किया गया। इस दौरान पुष्पमाला पहनाकर उन्हें मुबारकबाद दी गई। साथ ही विशेष दुआ भी की गईं। दारूल उलूम गुलशने मदीना के ज़िम्मेदारों ने 24 फरवरी को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में नीमच की अवाम से शिरकत की गुजारिश की है।