Home Breaking नहीं थम रहा हिजाब विवाद,कर्नाटक से पहुंचा उत्तरप्रदेश,अलीगढ़ के कॉलेज ने जारी किया बड़ा आदेश

नहीं थम रहा हिजाब विवाद,कर्नाटक से पहुंचा उत्तरप्रदेश,अलीगढ़ के कॉलेज ने जारी किया बड़ा आदेश

0
नहीं थम रहा हिजाब विवाद,कर्नाटक से पहुंचा उत्तरप्रदेश,अलीगढ़ के कॉलेज ने जारी किया बड़ा आदेश

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा। लगातार राजनेताओं के बयान और कई शैक्षणिक संस्थानों के आदेश सामने आ रहे हैं।हिजाब पहनने पर लगी रोक पर कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही है और अभी फैसला आना बाकी है। इस बीच उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थित डीएस कॉलेज ने यूनिफॉर्म पहनने पर सख्ती दिखाते हुए सर्कुलर जारी कर दिया है, कि नियम तोड़ने पर छात्रों पर कार्रवाई होगी। अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में बिना निर्धारित यूनिफॉर्म के छात्रों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर राज कुमार वर्मा ने कहा, ‘हम स्टूडेंट्स को ढके हुए चेहरों के साथ परिसर में प्रवेश नहीं करने देंगे’. विद्यार्थियों को कॉलेज परिसर के अंदर भगवा स्टोल या हिजाब पहनने की अनुमति नहीं है।’
डीएस कॉलेज के इस आदेश पर विवाद शुरू हो सकता है, क्योंकि किसी भी छात्र-छात्राओं को भगवा शॉल अथवा हिजाब पहनकर कॉलेज परिसर में दाखिल होने की इजाज़त नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here