नीमच।माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षाओं का आगज़ लंबे इंतजार के बाद गुरुवार से हुआ। 17 फरवरी को 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई,जिसमें पहला इम्तेहमान अंग्रेज़ी का हुआ। ज़िला शिक्षा अधिकारी सी.के.शर्मा ने बताया कि परीक्षा ज़िले के 40 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें 12 वीं कक्षा के तक़रीबन साढ़े 7 हज़ार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया गया। कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ होकर 12 मार्च को समाप्त होंगी। वहीं 10 वीं कक्षा की परीक्षाएं 18 फरवरी से प्रारंभ होकर 10 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक का रहा। इस दौरान 3 फ्लाइंग स्क्वाड बनाये गए हैं।