Home Local नीमच में मांगलिक भवनों पर सख्ती,गंदगी मिलने पर चालानी कार्रवाई के निर्देश

नीमच में मांगलिक भवनों पर सख्ती,गंदगी मिलने पर चालानी कार्रवाई के निर्देश

0
नीमच में मांगलिक भवनों पर सख्ती,गंदगी मिलने पर चालानी कार्रवाई के निर्देश

टीएलई।डेस्क।नीमच।

शादी समारोह और अन्य आयोजनों के बाद मांगलिक भवनों के आसपास फैल रही गंदगी को लेकर नगर पालिका ने सख्त रुख अपनाया है। रहवासियों की शिकायत पर शुक्रवार, 27 फरवरी को सीएमओ दुर्गा बामनिया ने शहर के निजी व शासकीय मांगलिक भवनों का औचक निरीक्षण किया और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दरअसल नपा सीएमओ ने शिकायत के बाद वात्सल्य भवन, रतन देवी मांगलिक भवन, लायंस डेन, सीएसवी अग्रोहा भवन और रोटरी भवन का निरीक्षण किया । कई स्थानों पर कार्यक्रमों के बाद गंदगी मिलने पर व्यवस्थापकों को कड़ी हिदायत भी दी।
वात्सल्य भवन और रतन देवी मांगलिक भवन में निर्देश दिए गए कि शादी समारोह के दौरान भोजन के वेस्टेज और अन्य कचरे के निस्तारण के लिए कचरा वाहन अनिवार्य रूप से खड़ा रखा जाए। आयोजन के दौरान गंदगी फैलाने पर संबंधित आयोजकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य भवनों में भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि कार्यक्रमों के दौरान निकलने वाला कचरा सड़क या नालियों में न फेंका जाए। निर्धारित स्वच्छता शुल्क जमा कर कचरे को ट्रेचिंग ग्राउंड तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
स्वास्थ्य विभाग को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही भवन संचालकों से अपील की गई है कि डिस्पोजल गिलास, कटोरी और चम्मच के बजाय स्टील के बर्तनों का उपयोग कर पर्यावरण अनुकूल आयोजन को बढ़ावा दें।
नगर पालिका ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजस्व अधिकारी टेकचंद बुनकर, स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टांक, स्वच्छता निरीक्षक भारत सिंह भारद्वाज और अविनाश घेँघट मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here