Home Local अवैध नल कनेक्शनों पर नपा की सख्ती जारी, एकता कॉलोनी में 8 कनेक्शन काटे,गंदे पानी की शिकायत पर पहुंची जलकल टीम,अवैध कनेक्शन वैध कराने की चेतावनी

अवैध नल कनेक्शनों पर नपा की सख्ती जारी, एकता कॉलोनी में 8 कनेक्शन काटे,गंदे पानी की शिकायत पर पहुंची जलकल टीम,अवैध कनेक्शन वैध कराने की चेतावनी

0
अवैध नल कनेक्शनों पर नपा की सख्ती जारी, एकता कॉलोनी में 8 कनेक्शन काटे,गंदे पानी की शिकायत पर पहुंची जलकल टीम,अवैध कनेक्शन वैध कराने की चेतावनी

टीएलई डेस्क। नीमच।
शहर में अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ नगर पालिका परिषद नीमच की कार्रवाई लगातार जारी है। रविवार को जलकल शाखा की टीम ने एकता कॉलोनी में पहुंचकर अवैध नल संयोजनों पर कार्रवाई करते हुए 8 कनेक्शन काट दिए। नगर पालिका द्वारा इससे पहले भी नाले और नालियों से होकर जा रहे 100 से अधिक अवैध नल कनेक्शनों को काटा जा चुका है। सीएमओ दुर्गा बामनिया ने बताया कि गंदे पानी की शिकायत मिलने पर जलकल शाखा के सुपरवाइजर नाथूलाल नागर टीम के साथ एकता कॉलोनी पहुंचे थे। टीम ने पाइप लाइन का निरीक्षण कर 8 अवैध नल कनेक्शन काटते हुए शिकायत का निराकरण किया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्रवासियों को सख्त हिदायत दी कि भविष्य में अवैध नल कनेक्शन न लें। ऐसा करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here