Home Crime नीमच में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 765 क्वार्टर शराब सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

नीमच में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 765 क्वार्टर शराब सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

0
नीमच में अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 765 क्वार्टर शराब सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

डेस्क।नीमच। सिटी थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अल्टो कार और दो दोपहिया वाहनों से भारी मात्रा में शराब जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 3 लाख 21 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया है। थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व में और एसआई आजाद खान की टीम ने मुखबिर सूचना पर मनासा नाका पर नाकाबंदी की। इसी दौरान मालखेड़ा फंटा की ओर से आ रही एक अल्टो कार और उसे पायलट कर रहे एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटी को रोका गया।
वाहनों की तलाशी लेने पर अल्टो कार की डिक्की से 145 क्वार्टर देशी प्लेन शराब और 620 क्वार्टर मसाला शराब बरामद हुई। कुल 137.7 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस ने मौके पर ही शराब, एक अल्टो कार, एक मोटरसाइकिल और एक बिना नंबर की जुपिटर स्कूटी को जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों से अवैध शराब के स्रोत के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी
विजय सिंह पिता मानसिंह राजपूत (21) निवासी आपु खेड़ी, थाना नारायणगढ़, जिला मंदसौर
गोविंद सिंह पिता भंवरसिंह सौंधिया राजपूत (30) निवासी आपु खेड़ी, थाना नारायणगढ़, जिला मंदसौर
कृष्णपाल पिता मदनसिंह पंवार (35) निवासी उमाहेड़ा, थाना नीमच सिटी
अशोक पिता दयाराम नायक (40) निवासी बोरखेड़ी पानेड़ी
रतनसिंह पिता मांगूसिंह सौंधिया राजपूत (40) निवासी आपु खेड़ी, थाना नारायणगढ़, जिला मंदसौर
जप्त मश्रूका
अल्टो कार MP 07 CD 8241 – ₹1,50,000
मोटरसाइकिल MP 44 MR 1380
बिना नंबर की जुपिटर स्कूटी – ₹95,000
765 क्वार्टर अवैध शराब – ₹76,500

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here