Home Crime दिनदहाड़े चोरी का चंद घंटों में खुलासा: नीमच कैंट पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, बाइक व चोरी का सामान जब्त

दिनदहाड़े चोरी का चंद घंटों में खुलासा: नीमच कैंट पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, बाइक व चोरी का सामान जब्त

0
दिनदहाड़े चोरी का चंद घंटों में खुलासा: नीमच कैंट पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, बाइक व चोरी का सामान जब्त

नीमच। शहर के शिक्षक कॉलोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का नीमच कैंट पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, उपकरण और चोरी किया गया सामान भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को फरियादी सुरेंद्र पटवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर के सामने बने ऑफिस में काम कर रहे थे। घर के मुख्य गेट पर ताला लगा था। इसी दौरान पीछे के कमरे से आवाज सुनाई देने पर उन्हें शंका हुई। जब वे पड़ोसी को बुलाने बाहर निकले, तब पीछे के कमरे से दो युवक भागते हुए दिखाई दिए। घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था, अलमारी खुली थी और पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला| रिपोर्ट के आधार पर नीमच कैंट थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में दो संदिग्ध युवकों को घर से भागते देखा गया। तकनीकी जांच और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान मुकेश काछी और सोहिल के रूप में हुई। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात कबूल की। आरोपियों ने बताया कि उनका साथी संजय बागरी वारदात के दौरान कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल लेकर इंतजार कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले 15 दिनों में नीमच कैंट पुलिस ने चेन स्नेचिंग और दुकान से नकदी चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया है। इस कार्रवाई में नीमच कैंट थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here