Home Crime धानुका का ज़हर: नीमच की सांसों पर ताले,इंसान से जानवर तक बेज़ार!

धानुका का ज़हर: नीमच की सांसों पर ताले,इंसान से जानवर तक बेज़ार!

0
धानुका का ज़हर: नीमच की सांसों पर ताले,इंसान से जानवर तक बेज़ार!

रिपोर्ट:- आलम तौक़ीर

नीमच की हवा, पानी और ज़िन्दगी…सब कुछ आजकल धुएं और ज़हर के शिकंजे में फंसा है। और इसकी वजह है – नाम बड़े,काम काले करने वाला धानुका ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़। ज़िले में इनके तीन-तीन प्लांट हैं और तीनों से उठता है ऐसा ज़हरीला धुआं कि लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। “जो हवा दवा बननी चाहिए थी,वहीं हवा रोज़ाना बीमारी की खुराक बना रही है।”

ज़हरीला धुआं और विषैला पानी:

धानुका ग्रुप की फैक्ट्रियों से निकलने वाला ज़हरीला धुआं और विषैला पानी अब नीमच की ज़िंदगी को ज़हर में बदल चुका है। जेतपुरा के पास उनके प्लांटों से नहरों में छोड़ा जा रहा पानी हज़ारों मछलियों को मार चुका है और इसे पीने से दो बैलों की भी जान जा चुकी है। आस-पास के गांव और नीमच शहर का कोना कोना इसके धुएं की बू में डूब गया है। लोगों के घरों तक इसकी बू महसूस की जाती है। अब तो नीमच वासी सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे हैं, बीमारियां बढ़ रही हैं और पशुधन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

प्रदूषण नियंत्रण के नियम:सरकार ने दिए हैं कड़े मानक

जानकारी के मुताबिक़ देश का केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) वायु गुणवत्ता के लिए राष्ट्रीय मानक निर्धारित करता है।

जैसे कि,

PM2.5 की वार्षिक अधिकतम सीमा 40 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर

PM10 की सीमा 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर

नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2) सीमा 40 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर

कार्बन मोनोऑक्साइड (CO) का 8 घंटे का औसत 2 मिलीग्राम प्रति क्यूबिक मीटर

फैक्ट्रियों से निकले प्रदूषण को इन सीमा के भीतर रखना बेहद ज़रूरी होता है। जल प्रदूषण के लिए भी कड़े नियम हैं कि उद्योग अपने विषैले पानी को उचित शुद्धि के बिना नहरों या जल स्रोतों में न छोड़ें, लेकिन नीमच में ऐसा हो रहा है।

प्रशासन बना मूकदर्शक: विकास की आड़ में बिगड़ती ज़िन्दगियाँ

अनेक शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए,जिससे ज़मीन पर धानुका ग्रुप का कब्ज़ा और भी मज़बूत होता जा रहा है। “विकास का नाम लेकर” ज़हर फैलाने का काम ज़ोर शोर से हो रहा है। स्थानीय लोग अब काफी परेशान हैं और जेतपुरा, गिरदौडा, कानाखेड़ा, रेवली-देवली समेत कई गाँवों से आवाज़ उठ रही है कि आंदोलन के लिए सड़कें जाम की जाएं। अबकी बार ज़मीनी हक़ीक़त के साथ कठोर कार्रवाई की मांग

नीमच के लोग पूछ रहे हैं:कब होगा इतना ज़हरीला प्रदूषण बंद?

कब होगा उनका अपना शहर,अपनी ज़मीन सुरक्षित?

धानुका ग्रुप ने ज़हर की फैक्ट्री बसाई है, लेकिन ज़हर का नाश करने की भी ज़िम्मेदारी उनकी होनी चाहिए।प्रशासन को तत्काल प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का कड़ाई से पालन करवाना चाहिए।ज़हरीले पानी के नहरों में प्रवेश पर रोक लगाई जान चाहिए।स्वास्थ्य जांच और नुकसान की भरपाई की जाए।अब नीमच की जनता जाग चुकी है और अब उनकी मांगें केवल आवाज़ नहीं बल्कि बदलती हक़ीक़त भी बनेंगी। अगर जल्द नहीं सुधरेंगे तो ज़हर के इस कुंड में दिल खुश होकर नहीं रह पाएंगे।

यह मामला सिर्फ नीमच की समस्या नहीं, बल्कि एक चेतावनी है कि कैसे बड़े उद्योग अगर अपनी सत्ता के बदले संवेदनशीलता खो दें तो ज़मीन, पानी और हवा सब खतरे में पड़ जाते हैं।नीमच की सांसों पर अगर ताला लगे,इंसान से जानवर तक बेहाल हो जाएं तो यही वक़्त है सभी के लिए—प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन सुनिश्चित करने का, कड़ाई से कार्य करने का। वरना भविष्य और भी अंधेर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here