नीमच के फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार ने अपने पड़ोसियों पर घरेलू इलाके में अवैध तरीके से कमर्शियल अलमारी कलर का काम करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित समीर कुरैशी का कहना है कि वार्ड नंबर 17, मकान नंबर 53 के पास स्थित उनके पड़ोसी—वहीदा नागोरी, वरशीद नागोरी, रफीक नागोरी और सईदा नागोरी—रिहायशी इलाके में पेंट का काम कर रहे हैं।
इससे उनके घर और खाने में कलर उड़कर आ रहा है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है और फेफड़ों को नुकसान पहुंच रहा है।
समीर कुरैशी ने यह भी आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने कॉलोनी के पार्क पर अवैध क़ब्ज़ा कर उसे काम की जगह में बदल दिया है, जिससे बच्चों के खेलने की जगह खत्म हो गई है।
पीड़ित का कहना है कि समझाने पर विवाद की स्थिति बन जाती है, यहां तक कि धमकी दी जाती है कि “हमारी पहुंच ऊपर तक है, तुझसे जो हो वो कर ले।” उन्होंने बताया कि उनकी नई गाड़ी पर भी पेंट की वजह से नुकसान हो रहा है।
समीर ने शनिवार, 9 अगस्त को पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती आवेदन सौंपकर अवैध कार्य को बंद करवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में कोई विवाद या घटना होती है तो इसकी ज़िम्मेदारी विपक्षियों की होगी।