Home Uncategorized आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: यादव मंडी से दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का हिसाब ज़ब्त,नीमच सिटी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: यादव मंडी से दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का हिसाब ज़ब्त,नीमच सिटी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

0
आईपीएल सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: यादव मंडी से दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों का हिसाब ज़ब्त,नीमच सिटी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

नीमच। आईपीएल 2025 के दौरान जिले में सक्रिय सट्टा रैकेट पर शिकंजा कसते हुए पुलिस थाना नीमच सिटी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यादव मंडी क्षेत्र स्थित एक मकान में दबिश देकर दो सटोरियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से पांच मोबाइल फोन, दो हज़ार रुपये नगद और दो रजिस्टरों में दर्ज लाखों रुपये का सट्टे का हिसाब ज़ब्त किया गया।

एसपी अंकित जायसवाल द्वारा आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में सट्टा और जुए पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में एएसपी नवल सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी उप निरीक्षक विपिन मसीह तथा साइबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 7 मई की रात्रि पुलिस को सूचना मिली थी कि यादव मंडी स्थित कपील यादव के मकान में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर कपील यादव (28) एवं अनिल यादव (34) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन आईडी के माध्यम से सट्टा लगवा रहे थे।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी लोगों को 10 से 20 गुना मुनाफे का लालच देकर अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा खिलाते थे। मामले में मोहित तोमर और आशीष कनोजिया समेत सात अन्य को भी आरोपी बनाया गया है, जिनकी तलाश जारी है।

जब्त सामग्री में शामिल हैं:

4 एंड्रॉइड मोबाइल फोन

1 कीपैड मोबाइल

₹2,000 नगद

2 रजिस्टर जिनमें लाखों रुपये का हिसाब

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर थाना नीमच सिटी एवं साइबर सेल टीम की भूमिका को सराहा जा रहा है। इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here