Neemuch News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में मजदूरी के पैसों को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। आरोपी ठेकेदार ओमप्रकाश भाटी (उम्र 46 वर्ष), निवासी इंद्रानगर, नीमच सिटी को नीमच कैंट पुलिस ने 13 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 22 अप्रैल को भोलियावास चौराहे की है, जहां मजदूरी के पैसों को लेकर हुए विवाद में ओमप्रकाश ने राजेश प्रपन्न के पेट और हाथ पर चाकू से हमला कर दिया था। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, एएसपी नवल सिंह सिसोदिया और सीएसपी निकिता सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान एवं सायबर सेल टीम ने 5 मई को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
इस कार्रवाई में एसआई राजेन्द्र सिसोदिया, प्रधान आरक्षक विशाल नागर, आरक्षक राजेश चौधरी, चालक सुनील सैनी, साइबर सेल के प्रदीप शिंदे और लखन प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।