Home Politics दीपक गुर्जर के नेतृत्व में हुआ मुख्यमंत्री यादव का विरोध प्रदर्शन

दीपक गुर्जर के नेतृत्व में हुआ मुख्यमंत्री यादव का विरोध प्रदर्शन

0
दीपक गुर्जर के नेतृत्व में हुआ मुख्यमंत्री यादव का विरोध प्रदर्शन

मंदसौर। शनिवार को ज़िले के सीतामऊ में मुख्यमंत्री के आगमन पर कांग्रेस नेता दीपक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मंदसौर जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर के विरोध प्रदर्शन किया।इस अवसर पर कांग्रेस नेता सुरेश भाटी, रघुराज सिंह लोगनी, मुकेश कुमावत, अशफाक मंसूरी, राघवराज सिंह शक्तावत,श्याम चौधरी, तरुण बरौला, सम्यक चौधरी, धीरज धाकड़,जीवन गुर्जर, दिलीप गुर्जर,अभय बैरागी, सीताराम गुर्जर,अक्षय सेठिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा सभी को गिरफ्तार कर नाहरगढ़ थाने ले जाया गया।

मुख्य रूप से मांगी गई मांगे

1. मुख्य मांग यह है कि सरकार ने पराली जलाए जाने पर किसानों से जुर्माना वसूलना शुरू कर दिया है लेकिन उस समस्या जाएगा का हल निकालने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, विशेषकर मंदसौर संसदीय क्षेत्र में किसानों के पास औसत 5 से 6 बीघा ही जमीन है और पराली नष्टीकरण के लिए किसानों को कल्टीवेटर और पलाऊ का उपयोग करना पड़ता है जिसका खर्चा 2500 रु/बीघा आता है, वर्तमान स्थितियों में यदि किसान को 6 बीघा जमीन से आय ही 40000-45000 हो रही है उसमें से भी यदि 12500 यदि वो पराली नष्टीकरण में खर्च कर देंगे तो परिवार का पालन कैसे करेंगे। इसके लिए सरकार को 2500रु/बीघा के मान से किसानों को पराली नष्टीकरण के लिए देना चाहिए।

2. मंदसौर शहर में यशनगर, गांधी नगर, मेघदूत नगर के निवासरत 25000-30000 रहवासी पास में ही चल रही अमृत रिफाइनरी के धुएं से प्रताड़ित है लेकिन आज दिनांक तक उस फैक्ट्री पर भी कोई कार्यवाही नहीं ,जबकि कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी उसी धुएं की जद में है।

3. वर्ष 2018 में ही दलौदा में लोकार्पण हो चुके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को आज दिनांक तक सतत रूप से शुरू नहीं किया गया जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को निजी हॉस्पिटलों की ओर भागना पड़ता है जिससे आमजन को आर्थिक रूप से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

4. महू नीमच रोड फतेहगढ़ स्थित PAN TMT सरिया फैक्ट्री के जहरीले धुएं से पूरे क्षेत्र के आमजन प्रताड़ित और दिनोदिन बीमार हो रहे है जबकि इस फैक्ट्री के पास शासकीय महाविद्यालय और स्कूल भी हैं जहां पूरी दलौदा तहसील के हजारों बच्चे पड़ते हैं। कई लोग टीबी जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हो चुके है। इस फैक्ट्री को हटाया जाए।

5. संपूर्ण जिले आधार कार्ड सेंटरों बंद पड़े शहर के चुनिंदा सेंटरों पर जिले भर की भरी भीड़ लगी हुई है जिससे आमजन भरी तकलीफ झेल रहे हैं और शासकीय योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा।

6. मंदसौर में कई जगह शराब दुकानों को हटाए जाने को लेकर जनआंदोलन चल रहे हैं पर शराब माफियाओं के आगे शासन नतमस्तक है,पर कोई कार्यवाही नहीं की गई,इस पर भी संज्ञान लिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here