एसपी सुरज कुमार वर्मा, एएसपी सुन्दर सिंह कनेश एवं एसडीपीओ जावद अजीत तिवारी के निर्देशन में एवं जावद थाना प्रभारी राजेश सिंह चौहान के नेतृत्व में वारंटी के गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त की है। आरोपी कैलाश पिता मोहन उम्र 54 साल निवासी मंगलवाड़ ज़िला चित्तौड़गढ़ के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/18 धारा 34 आबकारी अधिनियम में अपराध दर्ज था। जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।उक्त कार्यवाही में सउनि विरेन्द्र सिंह बिसेन, प्रआर.सौरभ सिंह सेंगर,प्र.आर.लक्ष्मीनारायण शर्मा आर.विक्रम सिंह आर.रामनारायण प्रजापत,आर.रविन्द्र पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा।