Home Crime नीमच: पारिवारिक तनाव में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास,अस्पताल में चल रहा इलाज,युवक बोला नहीं खाया ज़हर

नीमच: पारिवारिक तनाव में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास,अस्पताल में चल रहा इलाज,युवक बोला नहीं खाया ज़हर

0
नीमच: पारिवारिक तनाव में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास,अस्पताल में चल रहा इलाज,युवक बोला नहीं खाया ज़हर

नीमच। शहर के सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सावन गांव में एक 30 वर्षीय युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान भूपेंद्र ब्राह्मण पिता तेजप्रकाश, उम्र 30 वर्ष, निवासी सावन के रूप में हुई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, भूपेंद्र ने अज्ञात कारणों के चलते ज़हरीला पदार्थ सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत ज़िला अस्पताल लाया गया।

हालांकि,अस्पताल में भर्ती भूपेंद्र ने बातचीत के दौरान दावा किया कि उसने कोई ज़हरीला पदार्थ नहीं खाया, बल्कि मानसिक तनाव में आकर अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की थी। उसके हाथ पर इसके स्पष्ट निशान भी पाए गए हैं।

भूपेंद्र का आरोप है कि उसकी पत्नी ने राजस्थान के डूंगला थाने में उसके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करवाई है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और भूपेंद्र के बयान के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here