Home Crime नीमच में विहिप-बजरंग दल का आतंकवाद विरोधी प्रदर्शन: मौन रैली निकाली, पुतला दहन कर जताया विरोध, पदाधिकारी का भड़काऊ बयान बना विवाद का विषय

नीमच में विहिप-बजरंग दल का आतंकवाद विरोधी प्रदर्शन: मौन रैली निकाली, पुतला दहन कर जताया विरोध, पदाधिकारी का भड़काऊ बयान बना विवाद का विषय

0
नीमच में विहिप-बजरंग दल का आतंकवाद विरोधी प्रदर्शन: मौन रैली निकाली, पुतला दहन कर जताया विरोध, पदाधिकारी का भड़काऊ बयान बना विवाद का विषय

नीमच।शहर में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले का दहन किया। इस दौरान एक मौन रैली भी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और झंडे लिए चल रहे थे, जिन पर आतंकवाद के खिलाफ नारे लिखे थे।

रैली का आगाज़ शहर के भारत माता चौराहे फोर ज़ीरो से हुआ जो विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः भारत माता चौराहे पर पहुंची, जहां आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला दहन कर प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश जताया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन नदारद रहा।

कार्यक्रम के मंच से विहिप के विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में लगातार बढ़ते आतंकवादी हमलों के खिलाफ सरकार को कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है। हालांकि उनका भाषण उस वक्त विवादों में आ गया जब उन्होंने कहा, “अगर सरकार ठोस कदम नहीं उठाती है तो बजरंग दल विधर्मियों का सर काटकर लाएगा।” इतना ही नहीं, उन्होंने हिंदू समाज से मुस्लिम व्यापारियों से किसी प्रकार की खरीदी नहीं करने की भी अपील की।

झाला के इस बयान से साम्प्रदायिक सौहार्द को ठेस पहुंची है। इधर जिला प्रशासन को इस बयान की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की करना चाहिए।

सामाजिक सौहार्द पर सवाल

इस घटना ने नीमच जैसे शांतिप्रिय शहर में सामाजिक सौहार्द को लेकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। स्थानीय बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों का मानना है कि ऐसे बयान समाज में नफरत और विभाजन को बढ़ावा देते हैं, जिससे बचना चाहिए।

एक ओर जहाँ आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाना राष्ट्रहित में जरूरी है, वहीं मंचों से दिए गए ऐसे भड़काऊ और विभाजनकारी बयान पूरे समाज के ताने-बाने को कमजोर कर सकते हैं। प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है कि ऐसे बयानों को समय रहते गंभीरता से लिया जाए, ताकि अमन और शांति का माहौल कायम रह सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here