Home Crime नीमच में पत्रकार पर ठेकेदार ने किया हमला,आरोपी भाटी नौ दो ग्यारह

नीमच में पत्रकार पर ठेकेदार ने किया हमला,आरोपी भाटी नौ दो ग्यारह

0
नीमच में पत्रकार पर ठेकेदार ने किया हमला,आरोपी भाटी नौ दो ग्यारह

नीमच में पत्रकारिता जगत से जुड़ी एक और बड़ी घटना सामने आई है। जहां पत्रकार राजेश प्रपन्ना पर ठेकेदार ओमप्रकाश भाटी ने जानलेवा हमला किया। हमलावर ने चाकू से हमला करते हुए राजेश की कलाई और पेट में गंभीर चोटें पहुंचाई, जिसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घटना भोलियावास मेन रोड स्थित राजेश प्रपन्ना के आवास निर्माण से जुड़ी हुई है, जहां दो साल पहले मकान का निर्माण कार्य हुआ था। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य में पैसों को लेकर ठेकेदार और पत्रकार के बीच विवाद चल रहा था। जिसके बाद ठेकेदार भाटी ने मंगलवार को भोलियावास चौराहा स्थित चाय की होटल पर बैठे राजेश पर अचानक धावा बोल दिया और चाकू से तीन चार बार किए और मौक़े से फरार हो गया।

पुलिस ने इस वारदात का संज्ञान लेते हुए ठेकेदार ओमप्रकाश भाटी के खिलाफ धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। घटना ने शहरभर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है, और नागरिकों के बीच इस हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

इस घटना की जांच जारी है और पुलिस जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here