बड़वानी जिले के सेंधवा वन मण्डल की वरला वन रेंज में डायनासोर के जीवाश्म (अंडे) मिले हैं। जांच उपरांत पाया गया कि डायनासोर के अंडे लगभग 50 से 60 लाख करोड़ साल पुराने हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार और भी अंडे मिलने की संभावना है। बड़वानी जिले के सेंधवा वन मंडल अंतर्गत वरला रेंज में डायनासोर के अंडे मिलने की पुष्टि हुई है। दरअसल एक पहाड़ी क्षेत्र में पौधारोपण के दौरान और अतिक्रमण कार्य को रोकने के लिए खंती खोदी दी गई थी, जिसमें से जमीन में से निकला मटेरियल वही रखा था। 2 साल पहले वनरक्षक बद्रीलाल तरौले की पोस्टिंग क्षेत्र में हुई थी और उनका दावा है कि मेरे द्वारा इन्हें देखा गया तो प्रथम दृष्टियता ही मुझे लग गया कि यह डायनासोर के जीवाश्म हो सकते हैं क्योंकि मैंने पहले दूसरे स्थानों पर डायनासोर के जीवाश्म देखे थे। मेरे द्वारा अधिकारियों को सूचना दी गई और अधिकारियों ने इसे जांच के लिए भेजा ओर अब पुष्टि हुई है कि यह डायनासोर के अंडे ही हैं। वहीं पुरातत्व विभाग की टीम ने इस क्षेत्र का दौरा किया था टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति भी देखी गई वन विभाग के एसडीओ संदीप वास्कले कहते है कि वन रेंज से अण्डेनुमा पत्थर के जो सैंपल कलेक्ट किए गए थे उनके डायनासोर के जीवाश्म अंडे होने की पुष्टि हो चुकी है और लगभग 50 से 60 लाख वर्ष पूर्व के बताए जा रहे हैं। उनका दावा है कि पुरातत्व विभाग की टीम ने बताया है कि यहां पर और भी अंडे होने की संभावना है। हमने संबंधित स्टाफ को निर्देश दिया है कि उस क्षेत्र को संरक्षित करें। पुरातत्वविद इंदौर जोन के डॉ डीपी पांडे के अनुसार 1 वर्ष पहले सेंधवा वन विभाग के डीएफओ ने हमारे पास भेजा था जांच के लिए जो जांच उपरांत पुष्टि हुई है कि यह वाकई डायनासोर के अंडे है और लाखों करोड़ों वर्ष पुराने हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र में फॉसिल पार्क बनाये जाने की कार्य योजना है।