Home Local मूलचंद मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, आमजन को मिली राहत

मूलचंद मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, आमजन को मिली राहत

0
मूलचंद मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बैन, आमजन को मिली राहत

रिपोर्ट-मोइन शेख

नीमच। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में शामिल मूलचंद मार्ग पर अब भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। नगर पालिका और यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से यह निर्णय लिया है, जिससे आमजन को ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।

यह मार्ग शहर के मध्य से होकर गुजरता है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहन आते-जाते हैं। भारी वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने अब इस मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है।

इस मार्ग पर बड़े वाहन नहीं प्रवेश करें इस लिए नगर पालिका ने यहां पर लोहे की फ्रेम लगाई है। साथ ही, जिन भारी वाहनों को शहर में प्रवेश की आवश्यकता होगी, उनके लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here