Home Breaking जांच के बाद दांता सरपंच की गई सरपंची,500 रुपए के शपथ पत्र पर सौंपे थे अपने दायित्व,ज़िंप सीईओ ने जांच के बाद जारी किए आदेश,सरपंच ने दिए थे झूठे बयान,स्टांप वेंडर के रिकॉर्ड से हुआ खुलासा

जांच के बाद दांता सरपंच की गई सरपंची,500 रुपए के शपथ पत्र पर सौंपे थे अपने दायित्व,ज़िंप सीईओ ने जांच के बाद जारी किए आदेश,सरपंच ने दिए थे झूठे बयान,स्टांप वेंडर के रिकॉर्ड से हुआ खुलासा

0
जांच के बाद दांता सरपंच की गई सरपंची,500 रुपए के शपथ पत्र पर सौंपे थे अपने दायित्व,ज़िंप सीईओ ने जांच के बाद जारी किए आदेश,सरपंच ने दिए थे झूठे बयान,स्टांप वेंडर के रिकॉर्ड से हुआ खुलासा

नीमच। 500 रुपए के स्टांप पर अपनी सरपंची दूसरे शख्स को सौंपने के मामले में दांता सरपंच को दोषी पाया गया है। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने मामले की जांच की,साथ ही मामले से संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। जिसके बाद ग्राम पंचायत दांता की सरपंच कैलाशी बाई को पद से पृथक करने के आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि मामला उजागर होने के बाद सीईओ वैष्णव ने धारा 40 के तहत नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। साथ ही सचिव सहित एग्रीमेंट के गवाहों के बयान भी लिए, इस संबंध में सचिव ने जानकारी नहीं होने की बात कही,तो वहीं दोनों गवाहों ने भी हस्ताक्षर करने से इनकार किया और शपथ पत्र को फर्जी बताया। इतना ही नहीं सरपंची सौंपने वाली कैलाशी बाई ने भी स्टांप को झूठा बताया। जिसके बाद स्टाम्प वेंडर से इस बारे में पूछताछ की गई तो,स्टाम्प कैलाशी बाई के नाम पर ही क्रय होना पाया गया। जिसके बाद सीईओ ने सरपंच को पद से हटाने का आदेश जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here