मंदसौर, 21 जनवरी 2025: दर्पण की चमक न्यूज़ के 8 वर्ष पूर्ण होने पर एक भव्य ग्रामीण पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन मंदसौर स्थित नैवेद्यम रेस्टोरेंट में किया गया। इस समारोह में जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पत्रकारों ने हिस्सा लिया और उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत भगवान श्रीराम और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई, इसके बाद सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पमालाओं से किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में प्रमुख अतिथियों के रूप में मंदसौर विधायक विपिन जैन, समाजसेवी विनय दुबेला, अनिल कियावत (अध्यक्ष – पंछी बचाओ अभियान), हसीना हुआ दलोदा, सुनील बंसल समाजसेवी, नारू भाई समाजसेवी, राजाराम तंवर समाजसेवी, वरदीचंद कुमावत समाजसेवी और योगगुरु बंसीलाल टांक सहित कई अन्य सम्मानित व्यक्तित्व उपस्थित थे।इस दौरान सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में पत्रकारों की महत्ता पर प्रकाश डाला और उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर पत्रकारों ने ग्रामीण पत्रकारिता की भूमिका और चुनौतियों पर भी विचार व्यक्त किए। वही कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र त्रिवेदी ने किया वही आभार पत्रकार अकरम अंसारी ने माना