नीमच। अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ जाती अभियान में डीकेन चौकी पुलिस को सफलता मिली है। एसपी सुरज कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थो कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.एस.कनेश एवं एसडीओपी जावद अजित तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी रतनगढ़ आनन्दसिंह आज़ाद व उनकी टीम द्वारा एक सफेद रंग की होण्डाई एक्सेन्ट कार क्रमांक आरजे 05 टीए 1855 से ले जा रहे अवैध मादक पदार्थ 52 किलोग्राम डोडाचूरा मय वाहन के जप्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 13.02.2022 को रात्रि 11 बजे सहायक उप निरीक्षक अर्पिता बोहरा चौकी डीकेन थाना रतनगढ को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई है कि नीमच तरफ से एक होण्डाई एक्सेन्ट सफेद रंग की कार क्रमांक आरजे 05 टीए 1855 है, जिसको सुखराम पिता चिरंजी गुर्जर निवासी बढेर थाना मालाखेडा जिला अलवर (राजस्थान) का चला रहा है, उसकी बगल वाली सीट पर समीन पिता कमरुद्दीन खांन मेव जाति मुसलमान निवासी बढेर थाना मालाखेडा जिला अलवर (राजस्थान) का बैठा है, जो अपने कब्जे वाली कार में पीछे की डिक्की में काले प्लास्टिक के कट्टो में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरकर डीकेन-रतनगढ होकर राजस्थान तरफ जाने वाले है। तुरन्त नीमच-सिंगोली रोड पर नाकाबन्दी कि जावे तो सफलता मिल सकती है, अन्यथा वह निकल भी सकते है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए चोकी के सामने नीमच सिंगोली रोड, डीकेन पर नाकाबन्दी की गई, जो थोडी देर बाद नीमच की तरफ से एक सफेद रंग की होण्डाई एक्सेन्ट कार क्रमांक आरजे 05 टीए 1855 की आती दिखी, जिसे नाकाबन्दी कर रोकते चालक द्वारा वाहन को तेजगति से भगाने पर अधिग्रहित वाहन से पीछा करते बीएसएनएल आफिस के सामने नीमच सिंगोली रोड, डीकेन पर चालक द्वारा वाहन को रोड पर खडा कर चालक वाहन से निकलकर भागने लगा, जिसका पीछा फोर्स के द्वारा किया गया, लेकिन चालक खडी फसल, अन्धेरे का लाभ उठाकर भाग गया तथा कार में ड्रायवर सीट के बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति को पकडा, जिसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम समीन पिता कमरुद्दीन खांन मेव जाति मुसलमान उम्र 18 साल निवासी ग्राम बढेर थाना मालाखेडा जिला अलवर (राजस्थान) का रहने वाला बताया तथा आरोपी समीन खांन से ड्रायवर सीट से भागने वाले चालक का नाम पता पूछते सुखराम पिता चिरंजी गुर्जर निवासी ग्राम बढेर थाना मालाखेडा जिला अलवर (राजस्थान) का रहने वाला बताया। मौके पर सफेद रंग की होण्डाई एक्सेन्ट कार क्रमांक आरजे 05 टीए 1855 में पीछे डिक्की में छीपाकर 03 प्लास्टिक के काले रंग के कट्टों में ले जा रहे अवैध मादक पदार्थ कुल 52 किलोग्राम डोडाचूरा मय वाहन के जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर आरोपीगणों के विरुद्व थाना रतनगढ पर अपराध क्रमांक 26/2022 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया जाकर गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनगढ आनन्दसिंह आज़ाद, चोकी प्रभारी डीकेन उनि निलेश सोलंकी एंव उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
| ReplyForward |