Home Local नीमच के लिए खुशखबरी : रेल्वे स्टेशन को एस्केलेटर और लिफ्ट की सौगात, एक और टिकट खिड़की का भी होगा शुभारंभ

नीमच के लिए खुशखबरी : रेल्वे स्टेशन को एस्केलेटर और लिफ्ट की सौगात, एक और टिकट खिड़की का भी होगा शुभारंभ

0
नीमच के लिए खुशखबरी : रेल्वे स्टेशन को एस्केलेटर और लिफ्ट की सौगात, एक और टिकट खिड़की का भी होगा शुभारंभ

नीमच। नीमच रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर और लिफ्ट के अभाव में परेशान लोगों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। इसके साथ ही बघाना की और एक और टिकट खिड़की का शुभारंभ भी होगा। एस्केलेटर और लिफ्ट कि सौगात मिलने से यात्रियों को प्लेटफार्म नम्बर एक से दो पर जाने के लिए सुविधा मिलेगी। बुजुर्गों, बीमार मरीजों व दिव्यांगजनों के लिए यह बडी राहत होगी। उन्हें फुट ओवरब्रिज से जाने काफी परेशानी उठानी पड़ती है। मण्डल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य एवं विधायक दिलीप सिंह परिहार के मुताबिक मण्डल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (DRUCC) रतलाम की बैठक सोमवार को रतलाम DRM आफिस में आयोजित की गई थी। जिसमें उनके द्वारा नीमच रेल्वे स्टेशन पर लिफ्ट एवं एस्केलेटर लगाने तथा बघाना की ओर नवीन टिकिट खिड़की स्थापित करने की मांग रखी,

जिस पर डीआरएम श्री रजनीश ने बताया कि शीघ्र ही लिफ्ट,एस्केलेटर एवं बघाना की ओर टिकिट खिड़की स्थापित की जाएगी। बैठक में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने नीमच से भोपाल के लिए नई ट्रेन संचालित करने की मांग करते हुवे अन्य मुद्दे भी रखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here