नीमच। शहर में ट्रैक्टर ट्राली रिपेयर करने के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक शख़्स की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक़ नीमच की महू रोड के क़रीब मोहम्मद वसीम पिता मोहम्मद शाहिद उम्र 35 वर्ष ट्रैक्टर की ट्राली का रिपेयरिंग कार्य कर रहा था। इस दौरान हाइड्रोलिक लगाते समय ट्राली के नीचे उनका सर दब गया जिस से मैकेनिक गंभीर घायल हो गया । जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित किया। वहीं शव पीएम के बाद परिजनों को सौपा जाएगा।