Home Crime दुर्घटनाग्रस्त कार में पुलिस को मिला 60 किलो डोडाचूरा,नयागांव चौकी पुलिस की जांच जारी

दुर्घटनाग्रस्त कार में पुलिस को मिला 60 किलो डोडाचूरा,नयागांव चौकी पुलिस की जांच जारी

0
दुर्घटनाग्रस्त कार में पुलिस को मिला 60 किलो डोडाचूरा,नयागांव चौकी पुलिस की जांच जारी

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्व प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच अंकित जायसवाल, व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी महोदय अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में नयागांव चौकी प्रभारी मंगल सिंह राठौर ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कुल अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा 60 किलो 25, 25 किलो के दो कट्टे एवं 10 किलो एक थैले से बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार ग्राम गोठा चार खंबा चौराहा पर दुर्घटना ग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई हे मौके पर पुलिस पहुंची और उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जप्त किया गया उक्त सेंट्रो कार 2008 मॉडल बताई जा रही है उक्त कार एवं चालक के मामले में नयागांव चौकी पुलिस का जांच अनुसंधान अभी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here