नीमच। राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने जा रहा है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 11 नवंबर से 14 नवंबर तक चलेगी। जिसमें नीमच के 4 खिलाड़ियों का चयन हॉकी टीम में हुआ है,जो राज्य स्तर पर नीमच का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों में तीन का चयन अंडर 17, तो वहीं एक खिलाड़ी का चयन अंडर 14 प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में ज़ीशान अली पिता मोहम्मद अली,टीकम रावत पिता विजय रावत,जानवी पिता राजेश और मोहम्मद सिद्दीक़ पिता अब्दुल सईद का नाम शामिल है।