नीमच। 53 वीं राष्ट्रीय अंडर 17 बॉयज़ हॉकी में नीमच के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक के तीन छात्रों ने परचम लहराया है। विद्यालय के प्राचार्य प्रियदर्शिनी गर्ग ने बताया कि उड़ीसा के भुवनेश्वर में 24 से 29 अगस्त तक इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें भोपाल संभाग की टीम में नीमच केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक से भव्य नरनिया,अंकित ठाकुर और योगेश्वरम ने भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम ने लीग मैच में हैदराबाद और पटना को बड़े अंतर से हरा कर क्वार्टर फ़ाइनल में मुंबई को 11 गोल से शिकस्त दी और सेमी फाइनल में अपनी जगह बनाई। जिसमें भोपाल संभाग की टीम को वाराणसी से हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद कांस्य पदक के लिए कशमकश भरे मुकाबले में भोपाल संभाग ने रांची को 3 गोल से शिकस्त देकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
हॉकी कोच बाबूराम छेत्री ने बताया की इन बेहतर परिणाम का श्रेय बच्चों की जी तोड़ मेहनत और स्कूल प्रियदर्शन गर्ग एवं क्रीड़ा शिक्षक अनिल कुमार यादव को जाता है। जिन्होंने विद्यार्थियों के खेल अभ्यास के लिए माकूल सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इस मौके पर क्रीड़ा शिक्षक अनिल यादव ने भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।