Home Religious मस्जिद रसूल बख़्श में महफिल-ए-नात का आयोजन,मौलाना अहमद रज़ा के 106 वें उर्स के मौक़े पर सजी महफिल

मस्जिद रसूल बख़्श में महफिल-ए-नात का आयोजन,मौलाना अहमद रज़ा के 106 वें उर्स के मौक़े पर सजी महफिल

0
मस्जिद रसूल बख़्श में महफिल-ए-नात का आयोजन,मौलाना अहमद रज़ा के 106 वें उर्स के मौक़े पर सजी महफिल

नीमच। हज़रत मौलाना इमाम अहमद रज़ा खान क़ादरी (र.अ.) के 106 वें उर्स के मौक़े पर महफिले नात का आयोजन शनिवार को पुराना धोबी मोहल्ला स्थित मस्जिद रसूल बख्श में किया गया। कार्यक्रम का आगाज़ रात 9 बजे से हुआ, जो देर रात तक चला। मस्जिद कमेटी के सद्र हाजी अनीस चोपदार ने बताया कि आज आला हज़रत के उर्स के मौक़े पर महफिले नात का आयोजन यहां किया गया है। इस दौरान पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद (स.अ.व.) की शान में नात शरीफ़ पेश की गई। कार्यक्रम में बच्चों सहित बड़ों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वहीं कार्यक्रम के अंत में फातिहा ख्वानी का आयोजन भी किया गया। इस दौरान अक़्सद असनैन,अली रज़ा,मो.सिद्दीक़, मो.बिलाल,मो.असवद,अक़दस असनैन,अलैन असनैन,मो.अली,मो.यासिर, मो.तनवीर,मो.तुफैल,मो.अलफेज़, मो.समीर हसन, मो,शकील, आमिर सोहेल,आलम तौक़ीर नियाज़ी ने नातिया अशआर पेश किए। इस अवसर पर हाजी अनीस चोपदार, रज़ा हुसैन,वाहिद थैम,मुहम्मद सईद,असग़र हुसैन, अफ़ज़ल हुसैन,अख़्तर हुसैन सहित अन्य समाजजन मौजूद थे। वहीं मस्जिद के इमाम हाफिज़ मोहम्मद जमील क़ादरी ने बताया कि इस्लामी माह रबी-उल-अव्वल की चांद रात पर भी महफिले नात का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समाजजन से महफिल-ए-नात में शिरकत करने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here