मन्दसौर। मुस्लिम महासभा जिला मंदसौर द्वारा 9 जून, रविवार को समेवाल विला नाहर सय्यद रोड़ मंदसौर पर प्रतिभा सम्मान समारोह-2024 का आयोजन किया गया। जिसमें मुस्लिम समाज के कक्षा 10वीं व 12वीं (हिन्दी व अंग्रेजी मीडियम दोनों) में सत्र 2023-24 में 70 प्रतिशत और इससे अधिक अंक प्राप्त कर मंदसौर शहर और मुस्लिम समाज का नाम रोशन करने वाले 80 होनहार बच्चों का मुस्लिम महासभा जिला मंदसौर द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में काजी ए शहर मंदसौर आसीफ उल्लाह सा., मुस्लिम महासभा प्रदेश अध्यक्ष मुनव्वर अली खान, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, शहर थाना प्रभारी श्री पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, मुस्लिम महासभा प्रदेश कानूनी सलाहकार फरीद कय्युमी, मोटिवेशनल स्पीकर सर नवाज खान, हजरत युसुफ आलीम साहब माल्याखेड़ी, मुस्लिम महासभा मंदसौर कानूनी सलाहकार एडवोकेट अमजद खान, आजम मोहम्मद खान, पूर्व नपाध्यक्ष मो. हनीफ शेख, कांग्रेस शहर ब्लॉक अध्यक्ष राघवेन्द्रसिंह तोमर आदि ने शिरकत कर बच्चों की हौसलाअफ़ज़ाई की।