Home Uncategorized नमो ग्रुप द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुवे वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि, 51 दीप प्रज्वलित कर देश के वीर सपूतों को किया नमन, पढ़े खबर

नमो ग्रुप द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुवे वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि, 51 दीप प्रज्वलित कर देश के वीर सपूतों को किया नमन, पढ़े खबर

0

नीमच- 14 फरवरी को पुलवामा में कायराना हमले में देश के वीर जवानों की शहादत को नमो ग्रुप द्वारा अम्बेडकर चौराहे पर बड़ी संख्या में टीम के सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।कार्यक्रम में उपस्थित नमो ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ‘मैं पुलवामा हमले में शहीद हुए सभी जवानों को श्रद्धांजलि देता हूं साथ ही हमारे देश के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवा को याद करता हूं, उनकी बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को एक मजबूत और समृद्ध देश की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।महिलामोर्चा नीमच जिला प्रभारी दीपा कनिक ने बताया कि अम्बेडकर चौराहे पर शहीद जवानों की शहादत को याद किया और 51 दीपक जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्राथना की।प्रदेश मंत्री गणपत सिंह राजपूत ने कहा कि टीम के सदस्यों द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुवे 40 जवानों की आज चौथी बरसी पर सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि दी और वेलेंटाइन डे का विरोध किया।नमो ग्रुप युवामोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश बामनिया ने बताया कि आज का दिन नमो ग्रुप द्वारा काला दिवस के रूप में मनाया और जवानों की शहादत को नमन कर 2 मिनिट के मौन के साथ श्रधांजलि दी।इस श्रधांजलि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा, प्रदेश मंत्री गणपत सिंह राजपूत, उज्जैन संभाग प्रभारी राहुल राठौर, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश बामनिया, जिला महामंत्री विनोद चौहान, जिला महामंत्री रमेश चंद्र लखेरा, महिलमोर्चा जिला महामंत्री दीपा कनिक, मुस्कान मीणा, ईशा बैरवा, राधा यादव, सीमा यादव, नगर उपाध्यक्ष राहुल यादव, जिला उपाध्यक्ष ललित पाटीदार, आई टी सेल प्रभारी अजय जैसवार, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष रजत काछवा, शुभम नामदेव, ग्राम उपाध्यक्ष पंकज सरगरा, वीरेंद्र नागर, अभय ठाकुर, आकाश नागर, ललित पाटीदार, सहित बड़ी संख्या में नमो ग्रुप के कार्यकर्ता द्वारा भावभीनी श्रधांजलि अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here