नीमच। मुस्लिम समाज के वरिष्ठ हाजी बाबू भाई रंगरेज़ जावद वालों का इंतकाल शनिवार को हो गया है। उन्होंने 75 वर्ष की आयु में आखरी सांस ली। धार्मिक प्रवृत्ति के हाजी बाबू रंगरेज़ बड़ी मंडी निवासी अज़ीज़ रंगरेज़,मुख्तार रंगरेज़ के वालिद (पिता) थे। जिनकी मय्यत बाद नमाज़-ए-असर निज निवास से ले जाई जाएगी। वहीं जामा मस्जिद नीमच कैंट में जनाज़े की नमाज़ अदा की जाएगी। जिसके बाद उन्हें महू रोड स्थित कैंट कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।