Home Local बंगला नंबर 55 निवासी भूरा कुरैशी ने दिया आवेदननपा कर्मचारियों पर लगाए रुपए लेकर मवेशियों को छोड़ने के आरोप

बंगला नंबर 55 निवासी भूरा कुरैशी ने दिया आवेदननपा कर्मचारियों पर लगाए रुपए लेकर मवेशियों को छोड़ने के आरोप

0
बंगला नंबर 55 निवासी भूरा कुरैशी ने दिया आवेदननपा कर्मचारियों पर लगाए रुपए लेकर मवेशियों को छोड़ने के आरोप

नगरपालिका कर्मचारियों के खिलाफ पूरे शहर को छोड़कर सिर्फ मूलचंद मार्ग और टैगोर मार्ग से मवेशियों को पकड़ने के बाद रुपए लेकर छोड़ने की शिकायत कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई पहुंची है। बांग्ला नंबर 55 निवासी भूरा कुरैशी ने नगरपालिका कर्मचारियों और अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वह मूलचंद मार्ग और टैगोर मार्ग से ही मवेशियों को पकड़ते हैं और रुपए लेकर छोड़ देते है। भूरा कुरैशी ने कहा कि पूरे शहर में आवारा मवेशी घूम रहे है। लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्वालटोली, अहिर मोहल्ला, नीमच सिटी, बघाना मैं मुहिम नहीं चलाई जा रही है। मवेशियों को कर्मचारियों द्वारा ₹1000 लेकर छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर ऑफिस जनसुनवाई में आवेदन देकर पूरे शहर में समान रूप से मुहिम चलाकर मवेशियों को पकड़ने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here