नीमच। भगवान महावीर ने कहा है कि बदले की भावना तुम्हारे मन, मस्तिष्क को खोखला कर देती है। जीवित आदमी मृत हो जाता है । लेकिन यदि तुमने मन से ईर्ष्या, द्वेष और बदले की भावना का विचार निकाल दिया तो तुम सुखी हो जाओगे।
चुनाव में हम दुश्मनी पाल लेते हैं और यह दुश्मनी हमें अंदर ही अंदर जला देती है। जिस दिन तुम्हारे मन में त्याग और धैर्य उदय होगा तुम्हें सब कुछ अपने आप प्राप्त हो जाएगा।
उक्त उद्गार कांग्रेस नीमच जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने नयागांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समक्ष अपने स्वागत सत्कार समारोह में व्यक्त किए।
सर्वप्रथम वरिष्ठ नेता गोपाल शर्मा, पार्षद विजय राठौर, गुलाब राठौर, मनोहर शर्मा, घनश्याम पुरोहित, दिनेश बैरागी, आमीन खान, मोहन मेघवाल, प्रशांत पुरोहित, समीर खान ने श्री चौरसिया का साफा बांधकर सम्मान किया। श्री चौरसिया सांवरिया सेठ के दर्शन और जावद के वरिष्ठ नेता प्रहलाद धाकड़ द्वारा सांवरिया सेठ से मांगी गई मन्नत के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्राम मंडफिया में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहभोज में सम्मिलित होने सांवरिया जी आए थे।
यहां पर श्री चौरसिया ने प्रलहाद धाकड़ का साफा बंधवाकर सम्मानित किया। यहां पर जावद के वरिष्ठ नेता पप्पू बना बांगरेड़, प्रकाश रांका, विजय भाई, गोपालजी, सोनीजी, प्रकाश धाकड़ आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
श्री चौरसिया के साथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पृथ्वीसिंह वर्मा, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बृजेश सक्सेना, कांग्रेस पार्षददल के नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नेता रूपेश जैन ने किया तथा आभार गोपाल शर्मा ने माना।