Home Religious कैंट कब्रस्तान में स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग— नपा कर रही है लगातार उपेक्षा, बारिश में होगी कीचड की समस्या

कैंट कब्रस्तान में स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग— नपा कर रही है लगातार उपेक्षा, बारिश में होगी कीचड की समस्या

0
कैंट कब्रस्तान में स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग— नपा कर रही है लगातार उपेक्षा, बारिश में होगी कीचड की समस्या

नीमच। कैंट कब्रस्तान की लगातार नगरपालिका द्वारा उपेक्षा की जा रही है। यहां पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। कई बार शिकायतें की गई, लेकिन आज तक निराकरण नहीं किया गया है। कब्रस्तान में जनसुविधाएं उपलब्ध करवाई जाना चाहिए।
यह मांग मानव अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष भूरा कुरैशी ने की है। श्री कुरैशी ने बताया कि कब्रस्तान में स्ट्रीट लाइटें नहीं है, इससे अंधेरा छाया रहता है। असामाजिक तत्वों का जमावडा रहता है। कब्रस्तान के बाहर आने वाले बारिश के दिनो में कीचड की समस्या होगी। इंटरलॉक टाइल्स लगाने का प्रोजेक्ट अधर में लटका हुआ है। मुस्लिम समाजजन स्थानीय पार्षद छाया जायसवाल से कई बार मांग कर चुके है, पर पार्षद द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपडा व सीएमओ गरिमा पाटीदार को चाहिए कि मुस्लिम समाज की समस्या को ध्यान में रखते हुए छावनी कब्रस्तान में विकास कार्य करें।विधायक ने छह लाख की घोषणा की थी, अभी तक पूरी नहीं हुई— श्री कुरैशी ने बताया कि विधायक दिलीपसिंह परिहार ने एक साल पूर्व कब्रस्तान में विकास के लिए छह लाख रूपए अपनी विधायक निधि से देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक विधायक ने उक्त राशि प्रदान नहीं की है। विधायक घोषणावीर बने हुए है। इससे मुस्लिम समाज में विधायक के प्रति आक्रोश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here