नीमच। शहंशाह-ए-मालवा हज़रत मोइनुद्दीन सरकार उर्स इंतज़ामिया कमेटी नीमच सिटी के तत्वाधान में अता-ए-ख्वाजा हज़रत मोइनुद्दीन सरकार र.अ का 15 वें उर्स का आगाज़ सोमवार 1 मई को बाद नमाजे़ फजर परचमकुशाई से हुआ। वहीं सुबह 8 बजे कुरान ख्वानी हुई। जिसके बाद में हज़रत मोइनुद्दीन सरकार सहित हज़रत बाबा शाहबुद्दीन और हज़रत महबूब अली शाह क़ादरी र.अ. के मज़ार पर चादर पेश की गई।
कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप अरोरा, सेक्रेटरी सईद भाई काले ,रज्जाक भाई ,साबिर पहलवान, अनीस चोबदार ,सहसचिव हकिम सुबीवाले ,पूर्व पार्षद इकबाल कुरैशी, मेहमूद भाई, अहमद इकबाल भरबढ़िया, जहूर बाबा ,हमीद अब्दुर्रहीम भाई कमेटी के सभी मेंबर मौजूद थे।
कमेटी सचिव सईद चौधरी काले भाई ने बताया कि चार दिवसीय उर्स की में 2 मई मंगलवार को ईशा की नमाज के बाद मिलाद शरीफ का आयोजन होगा। 3 मई बुधवार को महफिले समा मे दानिश-मोनीश एंड पार्टी रामपुर उ.प्र, हाजी उमर कव्वाल, अकरम साबरी एंड पार्टी नीमच अपना कलाम पेश करेंगे। 4 मई गुरुवार को जोहर की नमाज के बाद कुल की रस्म लंगर ए- आम के साथ आयोजित होगी। जिसमें हिजबुर्रेहमान एंड पार्टी कोटा पगड़ी बंद अपने नातिया और सूफियाना कलाम प्रस्तुत कर अकीदत के फूल पेश करेंगे उर्स में चित्तौड़गढ़,भीलवाड़ा, कोटा, उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, अजमेर, जयपुर, रतलाम, मंदसौर, जावरा, इंदौर आदि जगह के जायरीन भाग लेते हैं।