Home Local सुरक्षा होज़ पाइप अपनाओ -दुर्घटना से सुरक्षा पाओ,गैस कनेक्शन की सुरक्षा होज़ पाइप उपभोक्ता की सुरक्षा के लिए है। इसे 5 वर्ष के पूर्व बदलना सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।

सुरक्षा होज़ पाइप अपनाओ -दुर्घटना से सुरक्षा पाओ,गैस कनेक्शन की सुरक्षा होज़ पाइप उपभोक्ता की सुरक्षा के लिए है। इसे 5 वर्ष के पूर्व बदलना सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।

0
सुरक्षा होज़ पाइप अपनाओ -दुर्घटना से सुरक्षा पाओ,गैस कनेक्शन की सुरक्षा होज़ पाइप उपभोक्ता की सुरक्षा के लिए है। इसे 5 वर्ष के पूर्व बदलना सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।

नीमच। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन जहाँ अपने उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं त्वरित सेवाएं
प्रदान करने के लिए कटिबदूध है,वहीं उनकी सुरक्षा के प्रति भी सजग,सचेत होकर उन्हें
सुरक्षा के प्रति समय-समय पर जागरूक करती है।
इसी सन्दर्भ में वर्तमान में गैस कनेक्शन के पाइप सुरक्षा होज़ को बदलने का अभियान
प्रारमभ किया है।जैसा कि सर्वविदित है,कि गैस कनेक्शन में सबसे कमज़ोर कड़ी गैस कि
नली (पाइप) ही है,जो कि अनेक जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण है। ज़रा सी लापरवाही से
खतरनाक दुर्घटनाओं का होना इसे सिद्ध भी करता है।
गैस एलपीजी से सम्बंधित 90% दुर्घटनाएं हल्की ख़राब रबर ट्यूब से होती है,भारत सरकार
ने इनसे बचने के लिए एलपीजी इक्विपमेंट रिसर्च सेन्टर बैंगलोर ।£९८ की अनुमोदना से
सुरक्षा होज़ पाइप की ही अनुशंसा की है।जिसको एलपीजी इंस्टालेशन में अनिवार्य किया
गया है। सभी गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं को विस्तृत जानकारी में बताया गया कि रबर
ट्यूब,प्लास्टिक कि नली,पेट्रोल व पानी की नली,ट्रांसपेरेंट नली खतरनाक सिद्ध हो चुकी है। इन्हे वर्जित किया गया है।अभी कुछ समय पूर्व जोधपुर में हुए अग्निकाण्ड जिसमे 35 लोगों की मृत्यु हुई उसके कारण भी ख़राब नली का मुद्दा ही मुख्य अभियान बना।इसलिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने सभी उपभोक्ताओं को सुरक्षा पाइप बदलने के लिए
अनिवार्य किया किया है।

क्या है सुरक्षा होज़ ?

सुरक्षा होज़ पाइप कई परतों से बनी होती है,इसके अंदर स्टील के तार की जाली लगी होती
है, जिससे इसे चूहे कुतर नहीं सकते,इस पर मौसम का कोई प्रभाव नहीं होता,आग नहीं
पकड़ती और फाइबर कोटिंग से मजबूत बनी होती है,इसे काँकरोच भी डैमेज नहीं करते,अतः सुरक्षा होज़ पाइप गैस कनेक्शन के लिए सबसे सुरक्षित और विश्वसनीय है ,वर्तमान में
इसकी कम्पनी द्वारा 190/- (.5 मीटर) राशि निर्धारित है।सुरक्षा होज़ की लम्बाई 1.5 मीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए।इसकी गारंटी 5 वर्ष की है। हर 5 वर्ष बाद इसे बदलना अनिवार्य है।
नीमच जिले के गैस वितरकों के यहाँ सुरक्षा होज़ पाइप उपलब्ध है,इसे एक फ़ोन 9425106012 पर करके भी मंगा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here