नीमच। शहर में एक बार फिर नई नवेली दुल्हन ने शौहर को लाखों का चूना लगाया है। दरअसल नीमच निवासी राजा खान की शादी 9 नवंबर 2022 में राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी नीलोफर के साथ हुई थी। जिसके चंद रोज़ बाद ही नीलोफर अपने भाई के साथ चोरी को अंजाम देकर उसके माइके चली गई। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने गुरुवार को एसपी से मुलाक़ात की और पत्नी पर लूट का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। मीडिया को राजा खान ने बताया कि उसकी शादी भीलवाड़ा निवासी युवती से हुई थी। जो शादी के 5 दिन बाद ही बीमारी का बहाना घर से ज़ेवर चुरक कर अपने भाई के साथ माइके चली गई। जब मुझे मेरे साथ हुई लूट का पता चला, तो मैंने उन्हें नीमच बुलाने के प्रयास किया। जिसपर उन्होंने आने से मना कर दिया। वहीं कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर युवती द्वारा मेरे घर से चुराए गए ज़ेवर पहनकर फोटो अपलोड किए गए। जिसे वीडियो मेरे पास हैं। आज एसपी साहब से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया है। साथ ही युवती के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।