नीमच। योग गुरु रामदेव के हाली ही में दिए गए बयान का विरोध जारी है। रामदेव ने मुस्लिम समाज की अहम प्रार्थना नमाज़ को लेकर आपत्तिजनक कॉमेंट बीते दिनों राजस्थान में आयोजित एक धर्म सभा में किया था। जिसको लेकर मुस्लिम समाज में खासा आक्रोश है। शुक्रवार को मुस्लिम समाजजनों ने ज़िला मुस्लिम इंतज़ामिया कमेटी के बैनर तले एक ज्ञापन नीमच एसपी और क्लेक्टर के नाम सौंपा। साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम कर रामदेव की गिरफ्तारी की मांग की है। शहर क़ाज़ी सद्दाम हुसैन अत्तारी ने कहा कि मुस्लिम समाज में सबसे अहम इबादत नमाज़ है। लेकिन बाबा रामदेव ने अपने बयान में कहा कि इस्लाम में नमाज़ पढ़ो और कुछ भी करो, जो सरासर गलत है। इसके साथ ही उन्होंने योग गुरु को चैलेंज भी किया है कि जो कुछ उन्होंने बयान में कहा है वह उसे साबित कर के दिखाएं। उन्होंने कहा कि रामदेव के बेतुके बयान से मुस्लिम जनों में आक्रोश है। उन्होंने भारत सरकार से रामदेव के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है। इस दौरान एमआईसी उपाध्यक्ष छोटे खां कुरैशी,जावेद दुर्रानी, याक़ूब खां पठान, सईद कुरैशी, अज़हर खान,इक़बाल सेक्रेट्री,इक़बाल पठान,इलियास कुरैशी,हाजी साबिर हुसैन,वसीम मसूदी,इरफान छोटू सहित मुस्लिम समाजजन मौजूद थे।