नीमच सीजेएम कोर्ट का बहिष्कार पिछले 1 महीने से जारी है।अभिभाषक संघ के फैसले के बाद से वकील किसी भी मामले की पैरवी नहीं कर रहे हैं। दरअसल 28 नवंबर 2022 को एडवोकेट रणजीत सिंह भाटी अपने क्लाइंट की पैरवी के लिए न्यायालय में उपस्थित नहीं हो पाए। वहीं सीजेएम ने अगली तारीख देने के बजाय मुल्जिम को जेल भेज दिया। जिसके विरोध में लगातार नीमच का अभिभाषक संघ सीजेएम न्यायालय का बहिष्कार कर रहा है। एडवोकेट भाटी ने बताया कि 28 नवंबर 2022 को उनके क्लाइंट की तारीख थी। लेकिन वह शहर से बाहर होने के कारण कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाए,वहीं आरोपी और गवाह सुबह 11 से शाम 4 बजे तक उपस्थित थे। जब मेरे जूनियर कोर्ट गए और सीजेएम कोर्ट को बताया कि हमारे सीनियर एडवोकेट नहीं हैं,आप गवाहों के दस्तखत करा कर उन्हे पाबंद बनकर अगली तारीख दीजिए। जिस पर ज़मानत पर छूटे आरोपी का सीजेएम कोर्ट ने जेल वारंट बनाकर उसे कनावटी जेल भेज दिया। जिसका विरोध ज़िला अभिभाषक संघ कर रहा है। हमारी मांग है कि यदि सीजेएम कोर्ट की कार्यप्रणाली तानाशाही पूर्ण रहती है तो सीजेएम तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया जाए।