नीमच। भारत की सबसे पुरानी पार्टी”भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस”का 138 वा स्थापना दिवस 28 दिसम्बर बुधवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर उल्लास,उमंग एवं भव्यता से कांग्रेसजनों द्वारा मनाया जायेगा। नीमच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कालरा ने बताया कि सवेरे 11.15 बजे झंडावंदन के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।वरिष्ठ कांग्रेस जनों द्वारा कांग्रेस पार्टी द्वारा देश के विकास में दिये योगदान ,पार्टी की विचारधारा ,संघर्ष एवं इतिहास पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला जायेगा ।कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्षों द्वारा दिये सहयोग पर विस्तार से कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा होगी। सभी वरिष्ठ कांग्रेसजन,निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ,ज़िला,ब्लॉक,महिला कांग्रेस,सेवादल,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी से समय से कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध है ।