Home Politics संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस अजा विभाग ने किया माल्यार्पण

संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस अजा विभाग ने किया माल्यार्पण

0
संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कांग्रेस अजा विभाग ने किया माल्यार्पण

मंदसौर। भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के प्रमुख, सर्वहारा वर्ग के मसीहा डॉ भीमराव अम्बेडकर साहब के परिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर जिला कांग्रेस अजा विभाग ने माल्यार्पण कर उनके कार्यो को याद किया। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रातडिया, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ शेख, प्रदेश महामंत्री श्री राजेश रघुवंशी, जिला कांग्रेस अजा विभाग अध्यक्ष श्री संदीप सलोद सहित बडी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनो ने उनके कार्यो का स्मरण करते हुये अम्बेडकर चौराहा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रूपल संचेती, वरिष्ठ नेता श्री कांतिलाल राठौर, प्रदेश महामंत्री श्री प्रवीण मांगरिया, सेवादल जिलाध्यक्ष श्री दिलीप देवडा, जिला कांग्रेस महामंत्री श्री लक्ष्मणदास मेघनानी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्री अजय लोढा, शहर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राघवेन्द्रसिंह तोमर, जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्री सुरेश भाटी, जिला कांग्रेस सचिव श्री सुरेन्द्र कुमावत, अजा विभाग नगर अध्यक्ष श्री मनोहर रत्नावत, श्री महेश रत्नावत, आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष श्री शुभम कुमावत, श्री जगदीश जटिया, श्री दशरथसिंह राठोड, श्री घनश्याम लोहार, श्री रमेश सिंगार, श्रीमती अनिता खोखर, श्री चंद्रशेखर अहिरवार, श्री कमलेश सोनी लाला, पार्षद श्रीमती पिंकी सोनी, श्री अशांशु संचेती, श्री सादीक गौरी, श्री घनश्याम लोहार, श्री वहीद जैदी सहित बडी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। संचालन जिला कांग्रेस अजा विभाग अध्यक्ष श्री संदीप सलोद ने किया व आभार श्री विजयसिंह सिसोदिया ने माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here