नशा उन्मूलन एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत नयागांव पुलिस टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। नया गांव चौकी प्रभारी सुमित मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को मुखबिर सूचना पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए 8 क्विंटल 40 किलो अवैध डोडा चूरा जप्त किया है। पुलिस ने नीमच-निम्बाहेड़ा हाईवे फोरलेन तुलसी होटल के सामने, ग्राम कानका पर घेराबंदी कर महिन्द्रा पीकप क्रमांक एम.पी. 09 जी.जी. 0630 रोका, जिसमें चालक आरिफ पिता सिकन्दर पठान उम्र 28 वर्ष निवासी गॉव बूढ़ा थाना नारायणगढ़ जिला मंदसौर एवं विक्रम सिंह चौहान पिता भॅवरसिंह जाति सौंधिया राजपूत उम्र 36 वर्ष निवासी गॉव बोरदिया कलां थाना नीमचसिटी को गिरफ्तार किया। 08 क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर आरोपियों से डोडाचुरा लाने व ले जाने के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रहीं है । अनुसंधान जारी है।इनकी रही सराहनीय भूमिकाः-उनि सुमित मिश्रा चौकी प्रभारी नयागॉव एवं उनकी टीम ।